राजस्थान पेपर लीक मामला: SI भर्ती परीक्षा टॉपर नरेश बिश्नोई गिरफ्तार, रिजल्ट जारी होने के बाद घर पर बंट रही थी मिठाईयां

राजस्थान पेपर लीक मामले में ट्रेनिंग ले रहे 35 सब इंस्पेक्टर को आरोपी बनाया गया है. अब तक कुल आरोपियों की संख्या 50 पहुंच गई है. इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है कि सब इंस्पेक्टर परीक्षा में टॉपर नरेश विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान पेपर लीक मामले में ट्रेनिंग ले रहे 35 सब इंस्पेक्टर को आरोपी बनाया गया है. अब तक कुल आरोपियों की संख्या 50 पहुंच गई है. एसओजी ने सभी 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी मिली है कि इन 35 आरोपियों में से अधिकांश पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से भाग चुके हैं. जबकि कल हिरासत में लिए गए 15 में से 13 को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद सरकार इनकी बर्खास्त की तैयारी कर रही है.