बीकानेर में निकाय चुनाव के दौरान हंगामा, बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास पोलिंग ऑफिसर की तरफ दौड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान बीकानेर के बूथ नंबर 95 पर बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास और पोलिंग ऑफिसर के बीच झड़प हो गई. कार रोकने पर शुरू हुए विवाद के बाद विधायक अधिकारी की तरफ दौड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

बीकानेर का वायरल हो रहा वीडियो
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बीकानेर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बीकानेर के एक मतदान केंद्र पर बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास और एक पोलिंग ऑफिसर के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
