पति पसंद नहीं अब तू चाहिए, मिलना है तो... नाबालिग लड़के के प्यार में ऐसी पड़ी निकिता, पति के साथ मिलकर कर दी दरिंदगी की हदें पार
बीकानेर के नोखा में निकिता नामक महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर पति मनीष जांगू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सुनसान जगह फेंक दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

बीकानेर से आया हैरान करने वाला मामला
राजस्थान के बीकानेर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. जिस पत्नी के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उसी ने भरोसे का गला घोटते हुए पति को मौत के घाट उतार दिया.