'नाचती आईं थी...' बीकानेर में ऑपरेशन के बाद 6 महिलाओं की किडनी में दिक्कत, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दिया आपत्तिजनक बयान

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की हालत गंभीर होने से हड़कंप मच गया है. हालात का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के एक असंवेदनशील बयान ने सियासी भूचाल ला दिया. अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है.

ADVERTISEMENT

Gajendra Singh Khinvsar
Gajendra Singh Khinvsar
google news

राजस्थान के बीकानेर में स्थित पीबीएम (PBM) अस्पताल इस समय विवादों के घेरे में है. अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई. इस संवेदनशील घटना के बाद जहां एक तरफ मरीजों के परिजन परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसके बाद पूरे राजस्थान में सियासी हंगामा खड़ा हो गया है.