नगर परिषद चुनाव की वोटिंग के बाद BJP प्रत्याशी परिवार समेत गायब, सभी के मोबाइल बंद; बारां में मचा हड़कंप
राजस्थान के बारां में नगर परिषद चुनाव के बाद वार्ड 16 की भाजपा प्रत्याशी अंतिमा यादव पति संजय यादव और 7-8 साल के बच्चे समेत लापता हैं. तीनों के मोबाइल बंद हैं. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

baran
राजस्थान के बारां में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. वार्ड नंबर 16 से चुनाव लड़ रहीं एडवोकेट अंतिमा यादव अपने पति संजय यादव और 7-8 साल के बच्चे के साथ गायब हैं. मतदान के बाद से तीनों के मोबाइल फोन बंद हैं. परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
