Rajasthan election: बालकनाथ बोले- “तिजारा में बाहर से फंडिग, लोगों को बंधक बनाकर किया गुमराह”

BJP candidate baba balaknath: बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) तिजारा में चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में हैं. चर्चा की वजह उनका भाषण है.  बीजेपी प्रत्याशी बालक नाथ ने कहा कि तिजारा पर विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप है, बाहर से फंडिंग हो रही है. सनातन को हारने के लिए मेव समाज के लोगों को […]

ADVERTISEMENT

गुर्जर समाज की पंचायत में बाबा बालक नाथ हुए भावुक, कहा- आपका समर्थन नहीं मिलने पर मैं अगर जीत भी
गुर्जर समाज की पंचायत में बाबा बालक नाथ हुए भावुक, कहा- आपका समर्थन नहीं मिलने पर मैं अगर जीत भी
Google CTA

BJP candidate baba balaknath: बीजेपी सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) तिजारा में चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में हैं. चर्चा की वजह उनका भाषण है.  बीजेपी प्रत्याशी बालक नाथ ने कहा कि तिजारा पर विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप है, बाहर से फंडिंग हो रही है. सनातन को हारने के लिए मेव समाज के लोगों को बंधक बनाकर गुमराह किया जा रहा है. बालकनाथ ही नहीं, बल्कि टोंक प्रभारी और दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी (ramesh bidhuri) भी अपने बयान के चलते चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि टोंक चुनाव पर लाहौर की भी नजर है। टोंक के कुछ लोग पीएफआई के लोगों को शरण देने का काम करते हैं. बिधूड़ी ने तो यहां तक कह दिया था कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि चुनाव नतीजे आने के बाद भारत में लड्डू बाटने चाहिए लाहौर में नहीं.

वहीं, बालकनाथ ने बयान दिया है कि कांग्रेस ने योजना बनाकर तिजारा सीट पर अपना प्रत्याशी बदलकर मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है. देश के विरुद्ध काम करने वाली विदेशी ताकतें इस चुनाव में हस्तक्षेप कर रही हैं. इसलिए स्थानीय नेता व लोगों की भी नहीं चल रही है. बाहर से बड़ी संख्या में धर्मगुरु व लोग आ गए हैं। जो मेव समाज के लोगों को गुमराह कर रही हैं.

“विधानसभा से जारी होते हैं फतवे”

मेव समाज के लोगों को बंधक बनाकर उनके ब्रेनवॉश किया जा रहा है. उन लोगों को दबाने की साजिश की जा रही है. उनको बोलने नहीं दिया जा रहा हैं. चुनाव आने वाले समय में बड़ा संदेश देगा. देश में एक जुटता की मिसाल कायम करेगा. बालकनाथ यही नहीं रूके, बल्कि उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हिंदू विरोधी है. राजस्थान की विधानसभा से फतवे जारी होते हैं. वहां इफ्तियार पार्टी का आयोजन किया जाता है. बालक नाथ को अभी तक चुनाव आयोग के दो नोटिस मिल चुके हैं और लगातार अपने बयानों के चलते चर्चा में बने हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः पायलट को हराने के लिए रमेश बिधूड़ी ने संभाली कमान, बोले- ‘चुनाव पर लाहौर की भी नजरें’