बीजेपी प्रभारी के बिगड़े बोल-पायलट को फर्जी नेता, MP हनुमान बेनीवाल को चूहा और नरेश मीणा के लिए कह दी ये बात

बीजेपी की जीत के बाद जश्न में बोलते हुए राज्य के बीजेपी प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने ये बातें कहीं. खिंवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल की हार पर राधा मोहन ने कहा हमने एक चूहा को को शेर बना दिया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राधा मोहन अग्रवाल के बिगड़े बोल की वजह से चुनाव प्रचार से इन्हें दूर रखा गया.

point

राधा मोहन ने नरेश मीणा को सबक सिखाने की बात कही.

राजस्थान में सात में से पांच सीटें जीतने के बाद प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के एक बयान ने बवाल मचा दिया है. राधामोहन दास ने सचिन पायलट को फर्जी नेता कह दिया. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल को चूहा और नरेश मीणा को लंपट नेता बता दिया.