एक पुराना कूलर और कबूतर... और जयपुर हो गया बीजेपी नेता का बेरहमी से मर्डर, वजह जान रह जाएंगे दंग!
जयपुर में बीजेपी नेता रामावतार असवाल की निर्मम हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुरुआत में जिस मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश और गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही थी, उसकी असल वजह महज एक पुराना कूलर और कबूतरों का विवाद निकली. पुलिस ने सीसीटीवी और टेक्निकल सबूतों के आधार पर आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबाड़ के गोदाम में बहस के बाद लोहे की एंगल और चाकू से हमला कर बीजेपी नेता की जान ले ली थी.
ADVERTISEMENT

jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मनोहरपुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रामावतार असवाल उर्फ पप्पू की बीती 1 जून की रात उनके कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ लाश मिली थी. रामावतार राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, इसलिए शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि यह हत्या किसी राजनीतिक रंजिश या पुरानी दुश्मनी के चलते हुई है.