Video: 'पीएम रैली में आते नहीं, मोदी को गाली देते हैं तो उन्हें क्यों दूं... राजस्थान के इस BJP नेता ने मुस्लिम महिलाओं से वापस ले लिए कंबल
Rajasthan BJP Leader Sukhbir Jaunapuria Viral Video: राजस्थान के टोंक में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर मुस्लिम महिलाओं को धर्म के आधार पर कंबल न देने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ADVERTISEMENT

सुखबीर जौनपुरिया
राजस्थान के टोंक में एक कंबल बांटने का आम सा कार्यक्रम अचानक ही सियासी विवाद में बदल गया. दरअसल बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को धर्म पूछकर कंबल देने से मना कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है.