पायलट के खिलाफ BJP ने अजीत सिंह मेहता को टोंक से उतारा, जानें कौन हैं ये?

BJP made Ajit Singh Mehta its candidate from Tonk: बीजेपी (rajasthan BJP) ने तीसरी लिस्ट में 58 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इस बार सीएम अशोक गहलोत (ashok gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ बीजेपी ने उम्मीद उतार दिए हैं. टोंक से पार्टी ने अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया है. 2013 […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BJP made Ajit Singh Mehta its candidate from Tonk: बीजेपी (rajasthan BJP) ने तीसरी लिस्ट में 58 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इस बार सीएम अशोक गहलोत (ashok gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के खिलाफ बीजेपी ने उम्मीद उतार दिए हैं. टोंक से पार्टी ने अजीत सिंह मेहता को टिकट दिया है. 2013 में भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले अजीत सिंह का टिकट 2018 में काट दिया गया था.

वर्ष 2018 में भी अजीत सिंह मेहता को पार्टी ने टोंक से कैडिडेट बनाया. नामांकन से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपना पत्ता खोला और सचिन पायलट को टोंक से प्रत्याशी बना दिया. ऐसे में बीजेपी ने ऐन वक्त पर टोंक सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया. अजीत मेहता का टिकट काटकर वसुंधरा राजे के खास युनूस खान को प्रत्याशी बनाया गया. हालांकि पायलट ने युनूस खान को 54 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था.

अजीत पर दांव क्यों?

माना जा रहा है कि अजीत सिंह की इलाके में स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ है. इनके पिता संघ में थे और बाद में भाजपा में आ गए. अजीत सिंह का टायर और मोटर पार्ट्स का बिजनेस है और ये धनाढ्य परिवार से आते हैं. ये श्वेतांबर जैन समाज से आते हैं और टोंक में वैश्य और जैन समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं. माना जा रहा है कि टोंक में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी में भी इनकी अच्छी पैठ है. ऐसे में माना जा रहा है अजीत सिंह मेहता सचिन पायलट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

ये है टोंक सीट पर जातीय समीकरण

इस सीट पर सबसे ज्यादा 60 हजार के करीब वोट मुस्लिमों का है. एससर और एसटी वोट मिलाकर करीब 50 हजार मतदाता है. इसके बाद बड़ा वोट बैंक 35000 के करीब गुर्जरों का है. महाजन और ब्राह्मणों का वोट मिलाकर करीब 20 हजार के आसपास है.

यह भी पढ़ें: 

सीएम गहलोत के सामने बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, जानें कौन हैं प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़?