BJP का ऐलान: 2.50 लाख युवाओं को नौकरी, EWS के लिए बड़ी घोषणा, जानें संकल्प पत्र की खास बातें

BJP sankalp patra: विधानसभा चुनावों (rajasthan election 2023) को लेकर बीजेपी (bjp) ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने युवा, महिलाओं, किसान वर्ग को साधने के साथ ही कानून व्यवस्था में बदलाव के लिए कई वादे किए हैं. बीजेपी ने वादा किया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करेंगे, जिसमें शहरी निकायों […]

ADVERTISEMENT

rajasthantak
rajasthantak
Google CTA

BJP sankalp patra: विधानसभा चुनावों (rajasthan election 2023) को लेकर बीजेपी (bjp) ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने युवा, महिलाओं, किसान वर्ग को साधने के साथ ही कानून व्यवस्था में बदलाव के लिए कई वादे किए हैं. बीजेपी ने वादा किया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करेंगे, जिसमें शहरी निकायों में 5 रुपए में पौष्टिक भोजन और नाश्ता देंगे. ईडब्ल्यूएस छात्रों को न्यूनतम दर पर 10 लाख रुपए तक कोलैटरल फ्री एजुकेशन लोन देंगे. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अगले 5 वर्षों तक गरीब परिवारों फ्री राशन देंगे.

बीजेपी ने वादा किया है कि आत्महत्या की दर रोकने के लिए कोटा, जोधपुर और जयपुर में युवा साथी केंद्र बनेगा. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को स्कूल बैग, किताबें और यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपए वार्षिक मदद दी जाएगी.

2.50 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

इस संकल्प पत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है. जिसमें अगले 5 वर्षों में प्रदेश के ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी की बात कही गई है. प्रदेश में 6वीं पास सभी जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क साइकिल, 12वीं पास जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप और शिक्षा विभाग के खाली पदों को एक साल के भीतर भरने का संकल्प भी किया गया है. साथ ही हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम, पीएम मातृवंदन योजना का लाभ 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने और सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की जांच मुफ्त रहेगी.

कन्हैलालाल हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इसके साथ ही जयपुर बम ब्लास्ट और कन्हैयालाल तेली हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पार्टी के संकल्प पत्र में 15 हजार डॉक्टर और 20 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियों का भी जिक्र है.

यहां देखें घोषणा पत्र की अहम बातें

यह भी पढ़ेंः चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार में बीजेपी की बल्ले-बल्ले! कांग्रेस की बढ़ गई चिंताएं