rao rajendra singh Jaipur Rural Result: बेहद मामूली अंतर से जीती बीजेपी, हार के बाद कांग्रेस के अनिल चोपड़ा ने लगाया बड़ा आरोप

rao rajendra singh Jaipur Rural Result: जयपुर ग्रामीण से बीजेपी की ओर से राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस की तरफ से अनिल चोपड़ा मैदान में थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jaipur Rural Lok Sabha Seat Results: जयपुर ग्रामीण सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट पर बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह (Rao Rajendra Singh) ने कांग्रेस के अनिल चोपड़ा (Congress Anil Chopra) को 1615 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया है. यहां नतीजों को लेकर विवाद होने से काफी देर तक चुनाव परिणाम रुका रहा. कांग्रेस प्रत्याशी ने पोस्टल बैलेट के मतों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा काउंटिंग की मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई. बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णा पूनिया को 3 लाख 93 हजार 171 वोट से हराया था.