Rajasthan Sankalp Patra: लाडो प्रोत्साहन के तहत बेटियों को 21 साल तक लाखों रुपए देने का वादा!
Rajasthan BJP Sankalp Patra: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) के लिए मतदान होना है. इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने दोपहर 12 बजे प्रदेश बीजेपी मीडिया सेंटर में संकल्प पत्र का विमोचन किया. इसमें […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan BJP Sankalp Patra: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) के लिए मतदान होना है. इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने दोपहर 12 बजे प्रदेश बीजेपी मीडिया सेंटर में संकल्प पत्र का विमोचन किया. इसमें पार्टी ने महिलाओं के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इनमें सबसे बड़ी घोषणा है लाडो प्रोत्साहन योजना.
दरअसल, बीजेपी ने वादा किया है कि अगर राजस्थान में उसकी सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर यहां भी लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी. इसमें 2 लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड हर नवजात बेटी को दिया जाएगा.
21 साल की होने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी बच्ची को छठी क्लास में 6 हजार रुपए, नौंवी क्लास में 8 हजार रुपए, 10वीं क्लास में 10 हजार रुपये, 12वीं क्लास में 14 हजार रुपए, प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए मिलेंगे. वहीं 21 साल की होने पर उसके अकाउंट में 1 लाख रुपए एकमुश्त डिपोजिट किए जाएंगे.
BPL परिवार की महिलाओं को 450 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि सभी गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा. इसके अलावा पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये किया जाएगा और इसका 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा.
12वीं पास मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
बीजेपी ने वादा किया है कि वे मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू करेंगे. इसके अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी. इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में महिला थाना, हर थाने में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया जाएगा.
प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क एवं सभी प्रमुख शहरों में एंटी-रोमियो स्क्वाड का गठन करेंगे।#AgraniRajasthanKaSankalp pic.twitter.com/jJjKJ6wlWV
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 16, 2023
यह भी पढ़ें: भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प-पत्र’, जानिए किसानों के लिए क्या होगा खास
