Rajasthan कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज, जुड़ेंगे नए चेहरे या बदलेंगे विभाग?
पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था. यहां मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया X से.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कैबिनेट में बदलाव के पीछे बीजेपी में अंदरुनी कलह?
किरोड़ी मीणा के इस्तीफे का ऑफर और प्रेम चंद बैरवा से जुड़े विवाद भी तो वजह नहीं?
राजस्थान में कैबिनेट बदलाव को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है. माना जा रहा है कि राजस्थान में उपचुनाव से पहले ही ये बदलाव हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी में अंदरुनी कलह के अलावा कुछ नेताओं के विवादों में आने के कारण ऐसा एक्शन लिया जा सकता है.