राजस्थान में 20 जनवरी से पहले होगा कैबिनेट विस्तार, वरिष्ठों को आराम और नए चेहरों को जिम्मेदारी?

सवाल ये भी हैं कि कैबिनेट पर किन्हें जगह मिलने वाली है और किसे आराम दिया जाएगा? जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को सीएम भजनलाल अपनी कैबिनेट में कैसे साधने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक खाली पड़े 6 मंत्रियों के पदों को भी भरे की तैयारी भी है. किसे मिलेगी कैबिनेट में जगह, किसे दिया जाएगा आराम इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेस भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनपर पर्ची सरकार का आरोप लगा रही है. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अब एक साल में मंझ गए सीएम भजनलाल क्या कड़े फैसले लेंगे.