मेवाराम जैन के बाद कांग्रेस के एक और नेता की करतूत आ गई सामने! हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश
पाली निवासी महिला ने सिरोही नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा और तत्कालीन आयुक्त महेंद्र चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी पारस चौधरी कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Gang Rape in Sirohi: राजस्थान के सिरोही नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा और तत्कालीन आयुक्त महेंद्र चौधरी पर संगीन आरोप लगे हैं. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. पाली निवासी महिला ने इस सम्बंध में सिरोही के थाने में रिपोर्ट दी है. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल इस मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी पारस चौधरी कर रहे हैं. रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के नाम पर सभापति और आयुक्त ने उसे व उसके साथ पंद्रह-बीस महिलाओं को झांसा देकर बुलाया और गैंगरेप किया. बाद में वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है.