चंबल में गैंगवार का काउंटडाउन! जगन गुर्जर की हत्या के बाद पत्नी का खौफनाक ऐलान- '2 दिन में बदला लूंगी'
राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में चंबल के पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद गैंगवार का खतरा बढ़ गया है. बैरक में बंद आरोपी विष्णु जाट ने हत्या की बात कबूल की है, वहीं जगन की पत्नी कौमेश गुर्जर ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए दो दिन में बदला लेने का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

jagan gurjar
राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर 29 जून को हुए एक हत्याकांड ने पूरे पुलिस और जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. चंबल के बीहड़ों में कभी आतंक का पर्याय रहे पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की जेल के अंदर ही गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि जगन गुर्जर की उसी दिन जेल से रिहाई (बेल) होने वाली थी, लेकिन रिहाई की खुली हवा में सांस लेने से पहले ही उसकी बैरक में बंद कैदी विष्णु जाट ने उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी.
