Chomu Bulldozer Action: चोमू में गरजा बुलडोजर, पत्थरबाजों के घर-दुकान ढहे, भजनलाल सरकार का सख्त संदेश
Chomu Bulldozer Action: चोमू में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पठान गली में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया. इस एक्शन को भजनलाल सरकार का कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

चोमू में बुलडोजर एक्शन
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपने तेवर सख्त कर दिए हैं. जयपुर जिले के चोमू इलाके में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘पठान गली’ में बुलडोजर चला दिया. शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार बुलडोजर इलाके में उतरे और अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया.