भड़क उठा Lawrence! शूटरों से पुलिस का सामना, Churu में एक और खूनी खेल? कौन बड़ा कारोबारी टारगेट पर?
राजस्थान पुलिस (AGTF) ने चूरू में रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटरों को तुर्की मेड जिगाना पिस्टल और 49 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने किसी बड़े व्यापारी की हत्या और रंगदारी से जुड़ी एक खूनी वारदात की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया.
ADVERTISEMENT

लॉरेंश बिश्नोई
राजस्थान (चूरू): राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और सरदारशहर थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए चूरू जिले में किसी बड़े कारोबारी की हत्या और रंगदारी से जुड़ी एक खूनी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो खतरनाक शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है.
