सियासी किस्सा: कभी चूरू में चाचा-भतीजे की जोड़ी ने BJP में खिलाया कमल, अब दोनों के बीच क्यों फूटा ज्वालामुखी?
इस बार शेखावाटी में सियासत ने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसी के साथ टूट गई सियासत में राम-लक्ष्मण कहे जाने वाले दो नेताओं की जोड़ी भी. इस स्टोरी में बात उसी सियासी किस्से की....
ADVERTISEMENT

चूरू (Churu) के मौसम की खास बात यह है कि जून में पारा 50 डिग्री के पार हो जाता है, जबकि दिसंबर-जनवरी आते-आते माइनस तक पहुंच जाता है. मौसम की तरह इस बार शेखावाटी में सियासत ने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेताओं में शुमार राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) साल 2023 से पहले तक कभी भी चुनाव नहीं हारे. लेकिन उनकी हार का रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया. इसी के साथ टूट गई सियासत में राम-लक्ष्मण कहे जाने वाले दो नेताओं की जोड़ी भी. इस स्टोरी में बात उसी सियासी किस्से की....