राजस्थान में है देश का इकलौता 100 द्वीपों वाला शहर, खूबसूरती ऐसी कि देखते ही रह जाओगे

आज हम आपको एक ऐसे शहर (city of 100 islands) के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपका राजस्थान के प्रति नजरिया ही बदल जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान का नाम लेते ही जेहन में रेगिस्तान की तस्वीर आती है, जहां दूर-दूर तक पानी नहीं है. लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे शहर (city of 100 islands) के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपका राजस्थान के प्रति नजरिया ही बदल जाएगा. हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बांसवाड़ा शहर (banswara city) की, जिस पर कुदरत मेहरबान है. देश का इकलौता 100 द्वीपों वाला यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है. अगर आप मानसून में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो राजस्थान का बांसवाड़ा शहर आपके लिए बेस्ट जगह (best tourist palace) साबित हो सकता है.