बंगाल में CJP कार्यकर्ता पर हमले के बाद आशुतोष रांका का सामने आया बयान, बोले- पीड़ित परिवार को दिलाएंगे न्याय
Ashutosh Ranka News: CJP के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष रांका ने 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन के तहत मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने देश में बंद होते 95 हजार सरकारी स्कूलों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बंगाल और अलवर में उनकी टीम पर हमले हुए हैं. जानिए आशुतोष रांका का पूरा बयान.
ADVERTISEMENT

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का सरकार पर तीखा हमला
Ashutosh Ranka CJP Statement on Bengal Violence: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने देश के सरकारी स्कूलों की बदहाली और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों बच्चे आज भी बेहतर शिक्षा और बुनियादी सहूलियतों के लिए तरस रहे हैं. इस स्थिति को सुधारने के लिए संगठन की ओर से 'स्कूल ठीक करो' देशव्यापी कैंपेन चलाया जा रहा है.
