गहलोत बोले- ‘मेरे कारण वसुंधरा राजे को सजा नहीं मिलनी चाहिए’, बयान जमकर हो रहा वायरल

Ashok gehlot statment about vasundhara raje: कांग्रेस (congress) की सीईसी बैठक में विवाद की खबरों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट (sachin pilot) और वे टिकट के सभी फैसलों में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हम सारे मतभेद भुला चुके हैं. पायलट […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: सीएम गहलोत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, एक्शन के मूड में चुनाव आयोग, जांच रिपोर्ट मांगी
Rajasthan: सीएम गहलोत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, एक्शन के मूड में चुनाव आयोग, जांच रिपोर्ट मांगी
Google CTA

Ashok gehlot statment about vasundhara raje: कांग्रेस (congress) की सीईसी बैठक में विवाद की खबरों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट (sachin pilot) और वे टिकट के सभी फैसलों में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हम सारे मतभेद भुला चुके हैं. पायलट के समर्थकों के सभी टिकट क्लियर हो रहे हैं, मैंने एक भी सीट को लेकर ऑब्जेक्शन नहीं किया. इस दौरान उन्होंने वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल को लेकर मानेसर एपिसोड वाले बयान पर भी बात की.

गहलोत ने कहा “मेरे कारण वसुंधरा राजे को सजा नहीं मिलनी चाहिए. जब राजस्थान में 2020 में सरकार पर संकट आया तो उसके बाद मेरे मुंह से निकल गया कि मेरी सरकार जब संकट में थी, तो वसुंधरा और कैलाश मेघवाल की वही राय थी कि इस तरह सरकार नहीं गिरानी चाहिए.”

बता दें कि इसी साल मई महीने में धौलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाषण दिया था. उन्होंने 2020 की मानेसर की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि जब अमित शाह विधायकों को खरीद रहे थे, उस दौरान 3 बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार को बचाने में भूमिका निभाई थी. जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल थी.

गहलोत ने राजे को लेकर कही थी ये बात

इसी दौरान गहलोत ने बीजेपी से बर्खास्त MLA शोभारानी कुशवाह को लेकर कहा “जब उसने हमारा साथ दिया तो भाजपा वालो की हवाइयां उड़ गई. कैलाश मेघवाल और वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि पैसे के बल पर सरकार को गिराने की हमारे यहां कभी परंपरा नहीं रही है. इन लोगों ने क्या गलत कहा और शोभारानी ने वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल की बात सुनी. यह घटना मैं जिंदगी में कभी भूल नहीं सकता.”

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वायरल! यहां देखिए पूरी सूची