महिला आरक्षण बिल पर CM भजनलाल का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- 'परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे ये दल'

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण बिल को रोकने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और इसे 'परिवारवादी राजनीति' का परिणाम बताया.

ADVERTISEMENT

CM भजनलाल
CM भजनलाल
google news

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है. सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को उनका हक देने की ऐतिहासिक कोशिश की गई, लेकिन विपक्ष ने अपने नकारात्मक रवैये और 'परिवारवाद' की राजनीति के कारण इसमें बाधा डाली. उन्होंने संसद में हुई घटना को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'शर्मनाक पल' करार दिया.