CM भजनलाल शर्मा ने 1 घंटे तक की वसुंधरा राजे से मुलाकात, जानें क्या है इसके मायने
Rajasthan Bjp: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Bjp: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके आवास पर करीब 1 घंटे तक मुलाकात की है. उन्होंने यह मुलाकात रविवार को राजे के सिविल लाइंस के 13 नम्बर बंगले पर शाम करीब 5 से 6 बजे तक की. राजस्थान में उपचुनाव से पहले उनकी ये मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. खास बात ये है कि 10 जुलाई को प्रदेश में बजट भी पेश किया जाएगा. ऐसे में जानते हैं कि सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के बीच 1 घंटे की मुलाकात के क्या मायने हैं?