जोधपुर में सीएम गहलोत बोले- अभी रिटायरमेंट की बात नहीं, हमेशा राजस्थान की सेवा करूंगा

CM Gehlot in Jodhpur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के हस्तशिल्प मेले में उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं, सन 1973 मैंने छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और एनएसयूआई का अध्यक्ष बन गया, मैंने लंबा सफर तय करते-करते अब 50 साल हो गए. मुझे 50 साल राजनीति करते […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

CM Gehlot in Jodhpur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के हस्तशिल्प मेले में उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि मुझे राजनीति में 50 साल हो गए हैं, सन 1973 मैंने छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और एनएसयूआई का अध्यक्ष बन गया, मैंने लंबा सफर तय करते-करते अब 50 साल हो गए. मुझे 50 साल राजनीति करते हुए हो गए हैं, पर मैं रिटायरमेंट की अभी बात नहीं कर रहा हूं. जब तक सांस है तब तक सेवा करूंगा, उसमें सेवा करने में पद बीच में नही आता है. वो सेवा किसी भी रूप में हो सकती है.

सीएम ने कहा कि मैंने बचपन से ही सेवा की है उसके बिना में रह नहीं सकता हूं. जो व्यक्ति जिंदगी भर एक्टिव रहा हो और फिर अगर एक्टिव नहीं रहता है तो बीमार पड़ जाता है. इसलिए मुझे बीमार नहीं पड़ना है. मुझे सेवा करनी है. मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं पर हमेशा राजस्थान के लिए सेवा करूंगा ही लेकिन जोधपुर के लिए कोई कमी नहीं रखूंगा.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मानगढ़ बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो सबसे सीनियर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे और अब जो मंच पर बैठे मुख्यमंत्री इनमें भी सबसे सीनियर अशोक गहलोत है.इसका मतलब प्रधानमंत्री को एहसास है कि देश में सबसे सीनियर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है. देश में राजनीति अजीबोगरीब चल रही है. तनाव है हिंसा हो रही है, देश में बुलडोजर चल रहे हैं लोग कहते हैं कि योगी जी ने बुलडोजर चला दिया यह नहीं देखते कि कभी खुद पर भी बुलडोजर चल सकता है.

राजस्थान के सियासी रण पर केजरीवाल की नजर, बीजेपी-कांग्रेस का बिगाड़ेगी खेल या तीसरा मोर्चा बनेगी AAP? जानें