बाड़मेर: IAS टीना डाबी बोलीं- लिखकर ले लो ये दुकान बंद करा दूंगी, Video वायरल

हाथों में माइक लेकर टीम के साथ सड़क पर उतरीं टीना डाबी ने कहा- यहां-वहां सामान फेंक रहे हैं. मैं ये दुकान बंद करा दूंगी. ये लिखकर ले लो.. ये कोई फेंकने की जगह नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से .
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कलेक्टर टीना डाबी ने भीड़ लगा रहे लोगों से कहा- यहां तमाशा नहीं चल रहा.

point

टीना डाबी ने दुकानों के सामने से कचरा उठवाया और दुकानदारों की सख्त हिदायत दी.

बाड़मेर की नई जिला कलेक्टर टीना डाबी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं. एक यूजर गणेश गोदारा ने लिखा कि इन दिनों जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित सभी अधिकारी, कार्मिक और आमजनता बाड़मेर को चमकाने में लगे हुए हैं. यह बहुत ही अच्छी बात है. वहीं एक दूसरे यूजर राम विश्नोई ने लिखा- जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा धरातल पर उतरकर इस तरह काम करना और करवाना काबिले तारीफ है.