अपने ही पार्टी की प्रत्याशी की रैली में बड़ी बात कह गए हरीश चौधरी! बोले- "पार्टी उम्मेदाराम बेनीवाल की मदद नहीं कर सकती"
कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हरीश चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है. साथ ही बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी का नाम लिए बिना ही उन्हें चुनौती भी दी.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब उबाल देखने को मिल रहा है. उबाल इस कदर कि नेताओं के बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. बाड़मेर-जैसलमेर (Barmer-Jaisalmer) लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के लिए चुनावी रैली में विवादित बयान भी देखने को मिला. जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी को अपने बयान के चलते माफी मांगनी पड़ी. वहीं, अब कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हरीश चौधरी (Harish Choudhary) ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने नाम लिए बिना ही बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी को चुनौती दे डाली है.
