वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाने के फैसले से जनता में गया गलत संदेश? कांग्रेस सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ में कह दी ये बात

बीजेपी से सांसद रह चुके राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) का जब टिकट कटा तो उन्होंने बगावत की और कांग्रेस (Congress) के टिकट पर चुनाव लड़ा. इस मुकाबले में कस्वां ने जीत हासिल की और बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया को शिकस्त दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव-2024 में राजस्थान की कई सीटों पर बीजेपी को झटका लगा. इसमें कई सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को चुनौती देने वाले उनकी पार्टी के बागी थे. जिसमें एक नाम रविंद्र सिंह भाटी का था, जो साल 2023 के विधानसभा चुनाव में ही बगावत करके शिव विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके थे. जिसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट से भी हाथ आजमाया. इस चुनाव में खुद तो हारे ही, लेकिन बीजेपी भी तीसरे नंबर पर रही. वहीं, शेखावाटी की हॉट सीट चूरू में भी कुछ ऐसा ही हुआ.