Murarilal Meena Dausa Result: दौसा में 2 लाख 37 हजार वोट से जीते मुरारी, किरोड़ी ने लिखा- प्राण जाए पर वचन न जाई

Murarilal Meena Dausa Result: दौसा से बीजेपी की ओर से कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस की तरफ से मुरारीलाल मीणा मैदान में थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Dausa Lok Sabha Seat Results: दौसा में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 237340 वोटों के बड़े अंतर से जीत गए हैं. उन्हें 646266 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के कन्हैयालाल को 408926 वोट मिले हैं. लोकसभा सीट दौसा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़े अंतर से जीत है. इस जीत से मुरारीलाल ने ना केवल रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि पार्टी के पुराने गढ़ को वापस कांग्रेस की झोली में ला दिया. बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की जसकौर मीना ने कांग्रेस की प्रत्याशी सविता मीना को 78 हजार 444 वोटों से हराया था.