बच्चों की जान पर भारी खांसी की दवा, राजस्थान सरकार ने कप सिरप की बिक्री पर लगाई रोक

राजस्थान में खांसी की दवा (डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप) से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और दो बच्चों की मौत के बाद सरकार ने इसकी सप्लाई पर तुरंत रोक लगा दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दवा बच्चों के लिए नहीं बल्कि वयस्कों के लिए थी. दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

ADVERTISEMENT

Rajasthan
Rajasthan
google news

राजस्थान में खांसी की दवा डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले इस दवा के सेवन से दो बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने इसकी आपूर्ति पर रोक लगा दी है. भरतपुर और सीकर में कई बच्चों की हालत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.