मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर कैबिनेट मंत्री मालवीया का दावा, मोदी को लेकर भी दिया ये बयान

CWC member mahendra jeet singh malviya: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस (congress) प्रत्याशियों की तलाश में अभी से जुट गई है. गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीया (mahendrajeet signh malviya) ने बाड़मेर (barmer news) में एक दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

CWC member mahendra jeet singh malviya: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस (congress) प्रत्याशियों की तलाश में अभी से जुट गई है. गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीया (mahendrajeet signh malviya) ने बाड़मेर (barmer news) में एक दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान तक से खास बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और चौथी बार भी अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनेंगे।

कैबिनेट मंत्री मालवीय ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने कार्यका ल में जिस तरह से योजनाएं चलाई है. इन योजनाओं के आधार पर हम अपनी सरकार को रिपीट करवाएंगे. बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने पर कटाक्ष करते हुए मालवीया ने कहा कि मोदी की चमक अब फीकी पड़ गई है, उनकी हवा निकल गई है.

मालवीया ने कहा कि हम कोई रेवड़िया नहीं बांट रहे, हम आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए योजनाएं चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसा देश में कोई मुख्यमंत्री नहीं है. वागड़ और मेवाड़ में पिछले कुछ सालों से कांग्रेस कमजोर होने के सवाल पर मंत्री मालवीय ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. कांग्रेस थोड़ी बहुत जरूर कमजोर हुई है. लेकिन इस बार हम इस इलाके से सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कांग्रेस का परचम वागड़ और मेवाड़ में लहराएंगे.

Alwar: कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे को सुप्रीम कोर्ट का झटका! रेप केस में आरोपियों की जमानत रद्द