चंबल के कुख्यात डकैत को पुलिस ने कस्टडी में लिया, कभी वसुंधरा राजे के महल को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

जयपुर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई के शक में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (Dacoit Jagan Gurjar) को हिरासत में लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

जयपुर पुलिस (Jaipur Police) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) को कस्टडी में ले लिया. यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशों पर की गई है. आरोप है कि जयपुर में हुए हथियार सप्लाई में जगन का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस जगन गुर्जर से बिंदायका थाने में पूछताछ कर रही है.