दौसा: जब कलेक्टर के सामने बहरूपिया कलाकार ने किया 'लाखों का हिसाब', हंसी नहीं रोक पाईं DM साहिबा! देखें वीडियो

Bahurupiya Artist Video: राजस्थान के दौसा जिले में आयोजित 'कला जत्था' कार्यक्रम के दौरान बहरूपिया कलाकार शमशाद खान ने अपने मजाकिया अंदाज और शानदार संवाद अदायगी से जिला कलेक्टर को भी हंसने पर मजबूर कर दिया. फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, जापान समेत कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके शमशाद खान अब सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे.

ADVERTISEMENT

Bahurupiya Artist Video
Bahurupiya Artist Video
google news

राजस्थान की लोक कलाओं का अपना एक समृद्ध इतिहास रहा है, और इसमें बहरूपिया कला का स्थान बेहद खास है. दौसा जिले के बांदीकुई के रहने वाले प्रसिद्ध बहरूपिया कलाकार शमशाद खान अब अपने हुनर के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शमशाद ने अपनी कला और मजाकिया अंदाज से जिला कलेक्टर को भी हंसने पर मजबूर कर दिया.