दौसा में लव मैरिज से भड़की 84 गांवों की खाप पंचायत, लड़की पक्ष को हिदायत देते हुए ठोक दिया मोटा जुर्माना

राजस्थान के दौसा में एक प्रेम विवाह पर खाप पंचायत द्वारा 21 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाने और समाज से बाहर करने की धमकी का मामला सामने आया है. जान का खतरा बताते हुए नवविवाहिता ने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Dausa
Dausa
Google CTA

दौसा में प्रेम विवाह पर खाप पंचायत का कड़ा रुख, पीड़ित परिवार पर लगाया 21 लाख का जुर्माना रामगढ़ पचवारा (दौसा). राजस्थान के दौसा जिले से प्रेम विवाह को लेकर खाप पंचायत के तुगलकी फरमान का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रामगढ़ पचवारा इलाके में एक जोड़े की लव मैरिज से नाराज 84 गांवों की खाप पंचायत ने लड़की पक्ष पर 21 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया है. आरोप है कि यदि जुर्माना राशि नहीं चुकाई गई, तो परिवार का हुक्का-पानी बंद कर समाज से बाहर कर दिया जाएगा. इस फरमान के बाद सहमे हुए जोड़े और उनके परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.