दौसा विधायक की भतीजी की संदिग्ध मौत...बंद मिले CCTV कैमरे, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप
Dausa News: राजस्थान के दौसा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की 19 वर्षीय भतीजी की कॉलेज क्लासरूम में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. घटना के समय सभी CCTV कैमरे बंद मिले, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर हर एंगल से जांच में जुटी है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Dausa News
राजस्थान के दौसा जिले में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने हड़कंप मचा दिया है. मृतक छात्रा कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की भतीजी बताई जा रही है. घटना एक कॉलेज के क्लास रूम में हुई, जहां छात्रा पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.