दौसा: शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, बेकाबू होकर ट्रेलर से टकराई कार

Dausa road accident: राजस्थान के दौसा जिले में NH-21 पर दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर ट्रेलर से टकरा गई. कालाखों गांव के युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है और पुलिस ट्रेलर की तलाश कर रही है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan car trailer accident
दौसा में शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान
google news

राजस्थान के दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. एक शादी समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया. तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. मरने वाले सभी युवकों की पहचान दौसा के कालाखों गांव के रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त थे. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.