दौसा: पति को दूसरी पत्नी के साथ देख भड़की पहली पत्नी, बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा...वीडियो वायरल

Dausa Viral Video: राजस्थान के दौसा में पति को दूसरी पत्नी के साथ देखने पर पहली पत्नी भड़क गई और बीच सड़क पर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में बाल पकड़कर घसीटने का खौफनाक दृश्य सामने आया है. जानें पूरा मामला, पुलिस की कार्रवाई और वायरल वीडियो की सच्चाई.

ADVERTISEMENT

Dausa Viral Video
Dausa Viral Video
google news

राजस्थान के दौसा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर एक महिला और पुरुष के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है. यह घटना बसवा थाना क्षेत्र के धोली गुमटी के पास की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने एक चलती कार को घेर लिया और उसमें सवार महिला व पुरुष को जबरन बाहर खींच लिया. इसके बाद सड़क पर ही दोनों की पिटाई शुरू कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.