कौन हैं निर्दलीय विधायक यूनुस खान? जिन्होंने डीडवाना निकाय चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर BJP-कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन
Yunus Khan Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना निकाय चुनाव में निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों का सियासी समीकरण बिगाड़ दिया है. 40 वार्डों में यूनुस खान समर्थक निर्दलीय और आरएलपी प्रत्याशियों की मजबूत दावेदारी से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जानिए डीडवाना की ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

डीडवाना निकाय चुनाव में यूनुस खान का बड़ा दांव!
Deedwana Nikay Chunav: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. डीडवाना के 40 वार्डों में होने जा रहे इस चुनाव में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पारंपरिक मुकाबले के बीच निर्दलीय विधायक यूनुस खान और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दोनों ही प्रमुख दलों की नींद उड़ा दी है.
