शादी से लौटकर दोस्त की पत्नी की लूटी अस्मत, फिर दिल्ली में किया कत्ल; राहुल मीणा पर अलवर पुलिस का बड़ा खुलासा
दिल्ली के अमर कॉलोनी मर्डर केस के आरोपी राहुल मीणा पर अब अलवर पुलिस ने रेप केस में शिकंजा कसा है. जांच में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप सही पाए गए हैं. पुलिस ने कोर्ट में बयान और मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर ली है.
ADVERTISEMENT

rahul meena
दिल्ली के हाई-प्रोफाइल अमर कॉलोनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल मीणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद राहुल पर अब राजस्थान के अलवर में दर्ज दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस का घेरा मजबूत होता जा रहा है. अलवर पुलिस की शुरुआती जांच में राहुल के खिलाफ रेप के आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.