दिल्ली का होटल, BJP, डिप्टी सीएम और रशियन...इन शब्दों की इतनी चर्चा और हाय-तौबा क्यों?

सोशल मीडिया पर नजर डाली गई तो सामने आया कि राजस्थान के कुछ पत्रकार इस पूरे मामले का खंडन करते हुए इसे फेक न्यूज बताकर सवाल पूछ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान के पत्रकारों ने इसे फेक न्यूज बताकर कार्रवाई की मांग की.

point

पत्रकारों ने सवाल उठाया- इस साजिश से किसे फायदा होने वाला है?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर महज 3 शब्दों के जरिए बहुत कुछ कहने की कोशिश की जा रही है. शुरूआत कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने की. फिर राजस्थान के कुछ पत्रकार इस मामले में कूद पड़े. वे कहने लगे ये फेक न्यूज है. अब जनता हैरान है कि आखिर खबर क्या है? दिल्ली का कौन सा होटल, कौन डिप्टी सीएम और ये रशियन...रशियन क्या है?