IRS अधिकारी की बेटी के हत्या के आरोपी राहुल मीणा की वकील आई सामने, बताया कोर्ट के अंदर क्या-क्या हुआ!
IRS officer daughter murder Latest Update: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. वहीं, राहुल के वकील ने कोर्ट के भीतर हुई बातचीत और पुलिस की जांच पर बड़ा खुलासा किया है. जानिए आखिर क्या हुआ कोर्ट रूम के अंदर...
ADVERTISEMENT

IRS officer daughter murder Latest Update
Delhi IRS officer daughter case: देश की राजधानी दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया. यहां से अदालत ने आरोपी राहुल मीणा को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. हालांकि, आरोपी के वकील ने इस रिमांड का विरोध कर रही थी. कोर्ट की कार्यवाही के बाद आरोपी के वकील ने मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने अदालत के अंदर क्या कुछ हुआ कैमरे पर बताया है.