'मेरे घर की कुंडी खटखटाई तो मेरी पत्नी ने सोचा...' अलवर के लूडो वाले दोस्त ने बताया कैसे राहुल ने उसकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा, सामने आई Inside स्टोरी
IRS officer daughter murder case: साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अफसर की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को लेकर उसके दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासा किए हैं. लूडो खेलने वाली दोस्ती पर राहुल कैसे बना कलंक...कैसे उसने दोस्त की पत्नी का ही जबरन किया रेप...दोस्त ने ही बताई आपबीती.
ADVERTISEMENT

आरोपी के दोस्त ने बताई उस रात की आपबीती.
साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक IRS अफसर की होनहार बेटी का रेप कर हत्या करने वाले राहुल मीणा के लूडो वाले दोस्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ये वही दोस्त है जिसकी पत्नी को भी राहुल ने नहीं छोड़ा है. राहुल इस दोस्त के साथ ऑनलाइन लूडो खेलता था. दोस्त ने उस रात की कहानी बताई जो उसके और उसकी पत्नी के जीवन की बेहद काली रात साबित हो गई. अब दोस्त राहुल का जिक्र भी करता है तो उसका खून खौल उठता है.