दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ की BMW के उड़े परखच्चे, उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब करीब 2 करोड़ की BMW कार पुलिया से टकराकर बुरी तरह चकनाचूर हो गई. इस भीषण हादसे में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई. घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने शोक जताया.
ADVERTISEMENT

Delhi Mumbai Expressway accident
Delhi Mumbai Expressway accident: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई है और उनका ड्राइवर गभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि 2 करोड़ रुपये की लग्जरी कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंसकर्मियों को उन्हें कार से बाहर निकालने में घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सहित कई नेताओं न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट करते हुए गहरा दुख जताया है.