ड्राइवर की एक झपकी और... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 30 से ज्यादा यात्री लहूलुहान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंदौर से दिल्ली जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हैं. यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर को नींद आने की चेतावनी के बावजूद उसने बस नहीं रोकी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इंदौर से दिल्ली जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे केमिकल से भरे ड्रमों से जा टकराई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं.