NEET का तनाव या कुछ और? लाइब्रेरी से लौटी फिर फंदे से झूल गई अलवर की रेणु मीणा! दिल्ली में कर रही थी तैयारी
अलवर के भनोखर गांव की 18 वर्षीय मेधावी छात्रा रेणु मीणा ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले कुछ सालों से वहां रहकर NEET की तैयारी कर रही थी. 10वीं और 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाली रेणु की मौत से इलाके में शोक है. खुदकुशी की वजह NEET परीक्षा से जुड़ा तनाव माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

renu meena
देश की राजधानी दिल्ली में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही राजस्थान की एक होनहार छात्रा की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रेणु मीणा ने दिल्ली में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. रेणु का सपना एक बेहतरीन डॉक्टर बनने का था. इस घटना के बाद से उनके पैतृक गांव भनोखर और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.