उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की कांग्रेस को चेतावनी, बोले- बजट सत्र में सरकार को घेरेंगे, जानें

Rajasthan political news: भाजपा नेता एवं उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है. राठौड़ जयपुर से धौलपुर जा रहे थे. इस दौरान भरतपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है कि सरकार रिपीट होगी. लेकिन इस बार राजस्थान के राजनीतिक […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan political news: भाजपा नेता एवं उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है. राठौड़ जयपुर से धौलपुर जा रहे थे. इस दौरान भरतपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है कि सरकार रिपीट होगी. लेकिन इस बार राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी हार कांग्रेस की दर्ज होगी. सरकार को बचाने वाले सभी 106 विधायक अपने आपको सरकार बचाने वाले वीर समझ रहे हैं. इसलिए लूट और झूठ का शासन राजस्थान में कायम हो गया है. प्रदेश में ऐसा भ्रष्टाचार आज तक नहीं हुआ. प्रदेश में लूट का जो वातावरण बना हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है.