'यह युवाओं की एकजुटता और राहुल गांधी की लड़ाई की जीत' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले टीकाराम जूली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देश के छात्रों और राहुल गांधी की मुहिम की बड़ी जीत बताया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे देश के युवाओं ने आवाज उठाई, जिसके आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा.

ADVERTISEMENT

Tika Ram Jully
Tika Ram Jully
Google CTA

नीट विवाद और देश भर में जारी छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर राजनीति गरमा गई है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटनाक्रम को देश के करोड़ों छात्रों और राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई 'छात्रों की गूंज' मुहिम की पहली बड़ी जीत करार दिया है.