'पति की हत्या का बदला 2 दिन में लूंगी', पति जगन गुर्जर की मौत के बाद पत्नी कोमेश गुर्जर का खुला अल्टीमेटम

अजमेर जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत के बाद उसकी पत्नी कोमेश गुर्जर ने प्रशासन को खुला अल्टीमेटम दिया है. कौमेश ने जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर दो दिन में पति की हत्या के गुनहगारों का पता नहीं चला, तो वह खुद बदला लेगी या बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी.

ADVERTISEMENT

dholpur
dholpur
google news

राजस्थान की हाई-सिक्योरिटी अजमेर जेल में बंद रहे पूर्व कुख्यात जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद धौलपुर में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है. जगन गुर्जर की पत्नी और कोमेश गुर्जर ने इस मामले में जेल प्रशासन और पुलिस को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया है. गुस्से से लाल कोमेश गुर्जर ने प्रशासन को खुला अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर दो दिन में उनके पति की मौत का सच सामने नहीं आया और दुश्मनों के नाम नहीं बताए गए, तो वह खुद कानून हाथ में लेकर बदला लेंगी.