गंभीर बीमारी से जूझ रहा धौलपुर का हृदयांश, 17.50 करोड़ रुपए का है इंजेक्शन, क्या है ये बीमारी और क्यों महंगा है इलाज?

गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित धौलपुर के हृदय रोगी का 17 करोड़ 50 लाख रुपए के जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन से इलाज होगा. सोशल मीडिया के माध्यम से नरेश शर्मा एवं उनकी पत्नी ओर परिजनों ने देश के लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

धौलपुर (dholpur) के 22 महीने का मासूम हृदयांश (hridyansh) गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक इस बीमारी का इलाज नामुमकिन सा है. इसका इलाज करीब 17 करोड़ 50 लाख रुपए के zolgensma इंजेक्शन से होता है. पिता नरेश शर्मा जिले के मनियां पुलिस थाना में एसएचओ है. बच्चे की इस बीमारी और फिर इसका करोड़ों के इंजेक्शन के बारे में जानकर वह परेशान है. दरअसल, इस बीमारी में कमर से नीचे का हिस्सा बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है. जिसका इलाज 24 महीने की उम्र तक किया जाता है.